आज का पंचांग 2 जून : आज अपरा एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 12, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण एकादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 20, जिल्काद 24, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 42 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 40 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 54 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 40 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अपरा एकादशी व्रत (स्मार्त)

सूर्योदय का समय 2 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 2 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 14 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 जून 2024 :
राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। पंचक काल पूरे सुबह 5 बजकर 23 मिनट से मध्य रात्रि 1 बजकर 40 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सूर्य देव को लाल फूल और चावल जल में डालकर अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment