आज का पंचांग 18 मई : आज वैशाख शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति वैशाख 28, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, दशमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 05, जिल्काद 09, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 23 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग पूर्वाह्न 10 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 18 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 6 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 18 मई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 मई 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। इसके बाद सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक। इसके बाद भद्राकाल का समय मध्य रात्रि 12 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक।

आज का उपाय : शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें।

Share this Article
Leave a comment