आज का पंचांग 11 अप्रैल : आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 22, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 29, शव्वाल 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 04 निट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 38 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग प्रातः 07 बजकर 19 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार गणगौरी तृतीया, श्री मत्स्य-जयन्ती, आन्दोलन तृतीया।

सूर्योदय का समय 11 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 44 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 11 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अप्रैल 2024 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 21 मिनट से 4 बजकर 12 मिनट तक। भद्राकाल का समय मध्य रात्रि 2 बजकर 2 मिनट से अगले दिन 12 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : आज दुर्गा चालीसा का कम से कम दो बार पाठ करें।

Share this Article
Leave a comment