MP के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 60 से ज्यादा घरों में फैली आग, 6 लोगों की मौत

admin
1 Min Read

हरदा(deshabhi.com)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट से आस पास के 60 से ज्यादा घरों में आग लग गई। जिससे शहर में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। हादसे में अब तक 6 से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना है। हादसे के चलते कई लोगों की जान खतरे में आ गई है और मौत का आकंड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह फैक्ट्री मगरधा रोड स्थित है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में एक के बाद एक 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 250 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। कई किलोमीटर दूर तक भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी हालात पर काबू करने की कोशिश कर रहे हैं।

अवैध रूप से हजारों क्विंटल बारुद से दस किलोमीटर तक धमाका हुआ। हजारों परिवार सड़क पर आ गए। सड़क पर शव और घायल पड़े नजर आ रहे हैं। शहर में दहशत का मौहाल बना हुआ है।

Share this Article
Leave a comment