लोकसभा के चौथे चरण का मतदान जारी : सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, जानें बाकी राज्यों का हाल

admin
1 Min Read

दिल्ली (deshabhi.com)। 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। पहले-दूसरे और तीसरे चरण के लिए मतदान हो चुका है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही एक पूर्व सीएम भी चुनावी मैदान में हैं। चौथे चरण के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने मतदान किया। बीआरएस अध्यक्ष राव ने कहा, ’65-70 प्रतिशत मतदान तो कम से कम होना ही चाहिए।’
सुबह 11 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान
%
आंध्र प्रदेश 9.05 23.10
बिहार 10.18 22.54
जम्मू कश्मीर 5.07 14.94
झारखंड 11.78 27.40
मध्य प्रदेश 14.97 32.38
महाराष्ट्र 6.45 17.51
ओडिशा 9.23 23.28
तेलंगाना 9.51 24.31
उत्तर प्रदेश 11.67 27.12
पश्चिम बंगाल 15.24 32.78

Share this Article
Leave a comment