आज का पंचांग 12 जुलाई : आज विवस्वत सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 21 शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 29, मुहर्रम 05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 12 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 04 बजकर 09 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार विवस्वत सप्तमी (पूर्वविद्धा)।

सूर्योदय का समय 12 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। इसके बाद सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक।

उपाय : आज माता लक्ष्मी को 5 गुलाब के फूल अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment