इतिहास में आज 1 मार्च : 1995 में आज ही के दिन इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन Yahoo की शुरुआत हुई थी

admin
4 Min Read

देश और दुनिया में 1 मार्च का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 1 मार्च का इतिहास (1 March Ka Itihas) जानेंगे।

1 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1995 में आज ही के दिन इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू (Yahoo) की शुरुआत हुई थी। 2006 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।

1 मार्च का इतिहास (1 March Ka Itihas) इस प्रकार है:
2010 में आज ही के दिन भारत ने हॉकी विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।
2010 में 1 मार्च को ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपनी सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि की थी।
2006 में आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे थे।
1995 में 1 मार्च को ही इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू (Yahoo) की शुरुआत हुई थी।
1966 में आज ही के दिन ब्रितानी वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने ब्रितानी मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की थी।
1954 में 1 मार्च को ही अमेरिका ने बिकिनी द्वीप-समूह में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।
1947 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय निगराणी कोष ने कार्य शुरू किया था।
1928 में 1 मार्च को ही भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन जी ने प्रकाश के विवर्तन का अपना शोध दुनिया के सामने पेश किया था।
1923 में आज ही के दिन ग्रीक ने ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया था।
1872 में 1 मार्च को ही दुनिया के पहले येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना हुई थी।
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023

1 मार्च का इतिहास (1 March Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1983 में आज ही के दिन ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला मुक्केबाजी के लिए पदक जीतने वाले पहली महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का जन्म हुआ था।
1968 में 1 मार्च के दिन ही भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी कुंजारानी देवी का जन्म हुआ था।
1968 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता सलिल अंकोला का जन्म हुआ था।
1951 में 1 मार्च के दिन ही बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार का जन्म हुआ था।
1942 में आज ही के दिन लेखक रमेश उपाध्याय का जन्म हुआ था।
1930 में 1 मार्च के दिन ही भारत के मशहूर उद्योगपति राम प्रसाद गोएंका का जन्म हुआ था।


1 मार्च को हुए निधन
1989 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ वसन्तदादा पाटिल का निधन हुआ था।
1988 में 1 मार्च के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का निधन हुआ था।
2017 में आज ही के दिन गुजराती भाषा के प्रसिद्ध हास्य लेखक तारक मेहता जी का निधन हो गया था।

Share this Article
Leave a comment