हर दिन का अपना एक इतिहास होता है. इसी तरह 20 फरवरी का भी इतिहास के पन्नों में अहम योगदान है.20 फरवरी…ये तारीख भारत की आजादी के लिए काफी अहम है. 1947 में 20 फरवरी को ही तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली (Clement Attlee) ने ऐलान किया था कि 30 जून, 1948 से पहले भारत को आजाद कर दिया जाएगा. इसके कुछ समय बाद भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने तीन जून, 1947 को ऐलान किया कि 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दी जाएगी.
इतिहास के दूसरे अंश में हम बात करेंगे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान यात्रा की. 1999 में आज ही के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की थी. इस यात्रा का मुख्य मुद्दा था कि दोनों देशों में जंग नहीं होगी लेकिन इतिहास गवाह है चंद महीनों के बाद ही पाकिस्तान ने भारत को करगिल का जख्म दिया और अटल जी के सपनों को रौंद दिया. इसके बाद भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था.
इतिहास के अगले हिस्से में हम बात करते हैं महान फुटबॉलर जरनैल सिंह की. 1936 में 20 फरवरी के दिन ही फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का जन्म हुआ था. 1962 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में जरनैल सिंह ने अपनी हिम्मत का लौहा मनवाया था. उन्होंने सिर में छह टांके आने के बाद भी महत्त्वपूर्ण गोल कर भारत को पहले सेमीफाइनल में पहुंचाया और फिर फाइनल में जीताकर एशियाई फ़ुटबॉल में पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया.
20 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं-
1547 – एडवर्ड षष्ठम का इंग्लैंड के शासक के पद पर राज्याभिषेक हुआ
1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पद से हटा दिया
1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे
1835 – कलकत्ता में पहला मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला
1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा कर लिया
1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ
1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला
1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की
1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला घोषित हुई
1947 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को स्वतंत्र करने के बारे में घोषणा की
1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री बने
1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटो तथा ज़रूरी डेटा भेजे
1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया
1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर प्रोडक्शन शुरू हुआ
1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए
2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का फैसला किया
2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे
2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये
20 फरवरी को जन्मे व्यक्ति-
1955 – रघुवेंद्र तंवर – मशहूर भारतीय साहित्यकार
1946 – पंकज बिष्ट – हिन्दी साहित्य के प्रतिष्ठित पत्रकार, कहानीकार और समालोचक
1945 – अनु कपूर, अंताक्षरी फेम विलक्षण भारतीय अभिनेता
1947 – जयन्त कुमार मलैया – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता, मध्य प्रदेश
1976 – रोहन गावास्कर, क्रिकेटर सुनील गावस्कर के सुपुत्र
1988 – जिया ख़ान, भारतीय अभिनेत्री जो गजिनी फिल्म में थी
1935 – एन. जनार्दन रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के सीएम रहे
1932 – के. वी. सुबन्ना- प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार
1932 – भबेन्द्र नाथ सैकिया – भारतीय उपन्यासकार, लघु कथा लेखक और फ़िल्म निर्देशक थे

Hi there it’s me, I am also visiting this web page regularly,
this site is really good and tthe people arre actually
sharinbg fastidious thoughts. xnxx