अयोध्या में विराजे रामलला, प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गर्भगृह में हुए विराजित

admin
2 Min Read

अयोध्या(deshabhi.com)। नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण किया। वैदिक आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में 121 प्रकांड विद्वानों ने संजीवनी योग में मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण कराया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 84 सेकंड के अंतराल में श्याम वर्ण भगवान के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

हेलीकॉप्टर के जरिये मंदिर में पुष्प वर्षा की गई
इसके साथ आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिये मंदिर प्रांगढ में पुष्प वर्षा की गई। श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान 1949 से पूजित रामलला की प्रतिमाओं का पूजन पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गर्भगृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। इस दिव्य क्षण का साक्षी बनने मंदिर प्रांगढ़ में कई अजीम हस्तियां उपस्थति थीं।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित विशिष्ट जनों का सोमवार सुबह भी मंदिर शहर में आना जारी है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह पहुंचे आमंत्रित लोगों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, अनुपम खेर, कैलाश खेर, जुबिन नौटियाल, प्रसून जोशी, मनोज जोशी, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रविशंकर प्रसाद और अनिल अंबानी शामिल हैं। विशिष्ट हस्तियों में हेमा मालिनी, कंगना रनौत, श्री श्री रविशंकर, मोरारी बापू, रजनीकांत, पवन कल्याण, मधुर भंडारकर, सुभाष घई, शेफाली शाह और सोनू निगम रविवार को ही अयोध्या पहुंच गए थे। कार्यक्रम के लिए आमंत्रित लोगों की सूची में 7000 से अधिक लोग शामिल हैं।

Share this Article
Leave a comment