राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया और बहन प्रियंका साथ रहीं मौजूद

admin
1 Min Read

लखनऊ (deshabhi.com)। राहुल गांधी ने अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरा। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद हैं। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

Share this Article
Leave a comment