IPL 2026 : RR ने LSG को 7 विकेट से हराया, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

2 Min Read

स्पोर्ट्स डेस्क : राजस्थान रॉयल्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के असली हीरो वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल रहे, जिनकी शानदार अर्धशतकीय पारियों ने लखनऊ के 220 रनों के विशाल लक्ष्य को बौना साबित कर दिया। सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 रन और जुरेल 38 गेंदों में 53 रन की शानदारी पारी खेली।

लखनऊ का विशाल स्कोर भी पड़ा कम
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 220 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ की ओर से बल्लेबाजों ने ठोस प्रदर्शन किया, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने यह स्कोर भी कम पड़ गया।

वैभव की धुआंधार शुरुआत और जुरेल का फिनिशिंग टच
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मैदान के चारों ओर धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम की जीत की नींव रखी। वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। जुरेल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम को 19.1 ओवर में ही जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। राजस्थान ने महज 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।

प्लेइंग XI 

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा 

लखनऊ सुपर जायंट्स : मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

Share this Article