IPL 2026: RCB बनाम CSK, हाई-वोल्टेज मुकाबले की तैयारी… जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग 11

2 Min Read

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला जाएगा।

आरसीबी इस मैच में अपने विजयी रथ को बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि चेन्नई टीम पहली जीत के लिए मैदान में उतरेगी।


RCB vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड

RCB और CSK के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। इसमें CSK ने 21 मैच और RCB ने 13 मैच में जीत हासिल की है।

हालांकि, हाल के आंकड़े RCB के पक्ष में हैं।

  • पिछले 6 मैचों में RCB ने 4 बार जीत दर्ज की।
  • CSK सिर्फ 2 मैचों में ही जीत पाई।
  • RCB ने लगातार 3 मैचों में CSK को हराया।

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 6 बार जीत हासिल की है।


संभावित प्लेइंग 11

RCB:
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, जैकब डफी

CSK:
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, राहुल चाहर

Share this Article