Health Wealth: गर्मियों में हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके, नहीं होंगे बीमार

admin
2 Min Read

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी हैं। अप्रैल से जून तक का महीना काफी भयानक होता है। इन दिनों हीट वेव के कारण हम में से कई लोग बीमार हो जाते हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले बुजुर्गों को होती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप गर्मियों में हीट वेव से कैसे बच सकती हैं।

खुद को हाइड्रेट रखें

इन दिनों आपको पानी ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। डिहाइड्रेशन के कारण भी आप बीमार हो सकते हैं। हीट वेव से बचने के लिए अपने साथ आपको पानी कैरी करना चाहिए। इतना ही नहीं, आपको इन दिनों करीब 4 से 5 लीटर पानी पीना चाहिए।

घर से बाहर ना निकलें
अगर आपको जरूरी काम नहीं है तो आपको घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कई बार हम हर छोटी काम के लिए बाहर निकल जाते हैं। हालांकि ऐसा गर्मियों के दिनों में आप करती हैं तो आपको दिक्कत हो सकती हैं। हीट वेव के कारण आप बीमार भी हो सकते हैं।

फिजिकल एक्टिविटी ना करें

आपको इन दिनों ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने से बचना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा घर में रहे और घर का खाना ही खाना चाहिए। इतना ही नहीं, बाहर निकलने के समय आपको अपने मुंह को अच्छे से कवर करना चाहिए। गर्मी के दिनों में आपको सूती कपड़े पहनने चाहिए।

खाली पेट ना निकले बाहर
गर्मी के दिनों में आपको खाली पेट बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर आप इन दिनों खाली पेट बाहर निकलती हैं तो आपको लू लग सकती हैं। ऐसे में आपको बाहर जाने से पहले भरपूर खाना खा लेना चाहिए। साथ ही आपको नारियल पानी का भी सेवन करना चाहिए। ऐसा हम नहीं बल्कि हमारे एक्सपर्ट का कहना है।

Share this Article
Leave a comment