अयोध्या(deshabhi.com)। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। बुधवार को प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के संग अयोध्या पहुंच गई हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहला मौका है जब प्रियंका अयोध्या पहुंची हैं।
प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोंद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर नजर आईं। प्रियंका इस बार सच में देसी अवतार में नजर आई हैं। पीले रंग की साड़ी में प्रियंका जंच रही हैं। वहीं निक जोनस भी कुर्ते में नजर आए। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां और पति निक जोनस भी हैं। परिवार के साथ कार में बैठकर वो एयपोर्ट से रवाना हो गईं।
पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। प्रियंका पति और बेटी के साथ राम मंदिर पहुंची और रामलला के दर्शन किए।
प्रियंका ने बताया सौभाग्य का क्षण
पुजारी प्रदीपदास ने प्रसाद, अंगवस्त्र आदि प्रदान कर फिल्म अभिनेत्री एवं पति तथा पुत्री का स्वागत किया। फिल्म अभिनेत्री की अगवानी में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र भी उपस्थित रहे। इस अवसर को प्रियंका ने अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया।
ये हस्तियां भी कर चुकी हैं रामलला के दर्शन
यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब बॉलीवुड का कोई दिग्गज रामलला के सम्मुख नतमस्तक हुआ हो। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा आदि तो 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में ही शामिल हुए थे। अमिताभ बच्चन इसके बाद एक बार और रामलला का दर्शन करने आ चुके हैं।