CM साय का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना, बोले- लोकतंत्र को दोहरी राजनीति से खतरा

admin  - News & Entertainment
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस और इंडी गठबंधन की दोहरी राजनीति से है। मुख्यमंत्री यह बयान जशपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होने रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आपातकाल लगाकर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया था। उस दौरान विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया और मीडिया की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए। उन्होंने अनुच्छेद 356 का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई बार गैर-कांग्रेसी सरकारों को बर्खास्त किया। ऐसे में आज कांग्रेस का लोकतंत्र बचाने की बात करना विरोधाभास है।

EVM और चुनाव आयोग पर उठाए सवालों को लेकर हमला

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलने पर कांग्रेस कभी वोट चोरी, कभी SIR तो कभी EVM और निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम पक्ष में आने पर इन्हीं संस्थाओं पर भरोसा जताया जाता है, जबकि हार के बाद सवाल खड़े किए जाते हैं।

पदयात्रा से जनता तक पहुंचाएंगे संदेश

सीएम साय ने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का उद्देश्य कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति को जनता के सामने रखना है। इसके जरिए लोगों को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

महादेव सट्टा ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को विदेश से भारत लाया गया है। अब सीबीआई की पूछताछ में इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जांच में अवैध सट्टा कारोबार के नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

अमित जोगी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

सौरभ चंद्राकर को हीरो बताने संबंधी अमित जोगी के बयान पर सीएम साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति को हीरो बताना उनकी सोच को द

Share this Article