Priyansh Arya का T20 में ऐतिहासिक धमाका: 68 गेंदों में 181 रन, 19 छक्के जड़कर तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

Priyansh Arya Record: भारतीय युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। दिल्ली के कप्तान ने तमिलनाडु के खिलाफ महज 68 गेंदों में 181 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के लगाए और पुरुष T20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया।e

इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। प्रियांश ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक और 36 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी पारी में शानदार चौकों के साथ 19 छक्के शामिल रहे।

इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ प्रियांश ने क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय बल्लेबाजों में इससे पहले सबसे बड़ी T20 पारी का रिकॉर्ड किरण नवगिरे के नाम था, जिन्होंने 2021 में 162 रन बनाए थे।

प्रियांश अब पुरुष T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे दक्षिण अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रिटोरियस हैं, जिन्होंने 188 रन बनाए थे।

प्रियांश की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 275 रन बनाए। IPL में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले प्रियांश का यह प्रदर्शन आगामी मुकाबलों के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

Share this Article