छत्तीसगढ़ में 1703 पदों पर सरकारी भर्ती, सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों पर मौका, 27 नवंबर तक करें आवेदन

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने 10 अलग-अलग पदों पर कुल 1703 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1206 पद सहायक ग्रेड-3 के हैं, जबकि सहायक उप निरीक्षक के 319 पदों पर भी भर्ती होगी।

आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

सहायक ग्रेड-3 और सहायक उप निरीक्षक के अलावा शोधलेखक हिंदी के 30, अंग्रेजी के 3, विज्ञानी के 13, उप निरीक्षक (शोधलेखक सामान्य शाखा हिंदी) के 34, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 25, स्टेनो टाइपिस्ट के 23 और पंजीयन लिपिक के 50 पद शामिल हैं।

10 जनवरी को होगी परीक्षा

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। प्रवेश पत्र 4 जनवरी 2027 को जारी होने की संभावित तिथि तय की गई है।

आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 28 से 30 नवंबर तक शाम 5 बजे का समय मिलेगा। छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा।

इच्छुक उम्मीदवार पात्रता और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं।

Share this Article