Train Ticket Crisis: दिवाली-छठ पर ट्रेनों में सीटों का संकट, बिहार जाने वाले यात्री परेशान; बस से सफर करने की मजबूरी

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

इंदौर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों के बीच ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से उत्तर भारत और बिहार जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के साथ अब रिग्रेट की स्थिति बन गई है। ऐसे में यात्रियों के सामने त्योहार पर घर पहुंचना बड़ी चुनौती बन गया है।

इंदौर-पटना एक्सप्रेस में 11 नवंबर को स्लीपर, थर्ड एसी, थर्ड इकॉनमी और फर्स्ट एसी सहित कई श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है। सेकंड एसी में भी 32 वेटिंग बताई गई है। इसका मतलब है कि कई श्रेणियों में अब सामान्य वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं हैं।

अन्य ट्रेनों में भी कंफर्म सीट मिलना मुश्किल

सीटों की कमी सिर्फ इंदौर-पटना एक्सप्रेस तक सीमित नहीं है। उज्जैन, नागदा, भोपाल और खंडवा से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। नागदा-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस में 10 नवंबर को स्लीपर में 28 वेटिंग है, जबकि कई अन्य श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है।

वहीं, खंडवा से मुजफ्फरपुर जाने वाली अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस में 7 से 11 नवंबर तक सभी श्रेणियों में रिग्रेट बताया गया है।

नियमित ट्रेन चलाने की मांग

रेलवे जानकारों के मुताबिक त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ती है। स्पेशल ट्रेनें चलने के बावजूद सीटों का संकट बना हुआ है। यात्रियों को राहत देने के लिए नियमित ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

Share this Article