नरसिंहपुर में 45 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, 38 जिला अस्पताल में भर्ती; कलेक्टर-एसपी पहुंचे

admin  - News & Entertainment
1 Min Read

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में दूषित मध्यान्ह भोजन खाने के बाद शासकीय माध्यमिक शाला समनापुर (चीलाचोन) के बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 45 बच्चे फूड पॉइजनिंग की चपेट में आए हैं। इनमें से 38 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना नरसिंहपुर विकासखंड की शासकीय माध्यमिक शाला समनापुर की बताई जा रही है। स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों के उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

फिलहाल बच्चों की स्थिति, भोजन के दूषित होने के कारण और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है

Share this Article