Manav Suthar: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा खिलाड़ी को इंग्लैंड से बड़ा मौका मिला है. सुथार अब इंग्लैंड के प्रतिष्ठित काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे.
काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे मानव सुथार
दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ यादगार टेस्ट डेब्यू के बाद अब भारतीय युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने जा रहे हैं. उन्होंने वॉरविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ एक शॉर्ट-टर्म डील साइन की है. यह पहला मौका होगा जब 23 वर्षीय मानव सुथार काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे. इस फैसले की जानकारी देते हुए क्लब ने कहा,’वॉरविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को मानव सुथार के साथ शॉर्ट-टर्म कान्ट्रैक्ट साइन करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.’
