आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : कार से टक्कर के बाद 50 फीट नीचे गिरी बस, मां-बेटे समेत 7 की मौत,25 घायल

admin
2 Min Read

इटावा (deshabhi.com)। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक डबल डेकर बस कार से टकरा कर खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। यहां पर किमी संख्या 129 पर कार के चालक को नींद का झोंका आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर अपनी लेन बदलकर दूसरी लेन में चली गई और लखनऊ से आ रही बस से जा टकराई। स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा रात एक बजे के आसपास हुआ है। सूचना मिलने पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया गया। यहां पर उनका इलाज जारी है।

हादसे में मरने वालों में से तीन कार सवार और तीन बस यात्री शामिल है। कार के यात्री प्रद्युम्न पुत्र अरविंद सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ठिटोली तालग्राम कन्नौज, मोनू उम्र 25 वर्ष पुत्र ब्रजेश प्रताप सिंह निवासी गदहिया ऊसर तालग्राम कन्नौज, मोनू की मां चंदा उम्र 50 वर्ष, बस में सवार ओम प्रकाश उम्र 50 वर्ष पुत्र अशरफी निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी, राजू साह निवासी जायस अमेठी व एक अज्ञात की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Share this Article
Leave a comment