इतिहास में आज 13 अप्रैल : आज ही घटित हुआ था जलियांवाला बाग हत्याकांड ,खालसा पंथ तक की स्थापना भी हुई थी

admin
4 Min Read

13 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। 1919 में 13 अप्रैल को जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए भारतीयों पर अंग्रेजों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। खालसा पंथ की नींव 13 अप्रैल के दिन ही रखी गई थी। 13 अप्रैल 1699 को 10वें गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

13 अप्रैल के इतिहास (History of 13 April in Hindi) से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:
1699 में आज के ही दिन सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष वॉरेन हेस्टिंग्स बनाए गए थे।
1796 में नेपोलियन ने इटली की जंग में ऑस्ट्रिया को हराया था।
1796 में अमेरिका में पहला हाथी भारत से ले जाया गया।
1849 में हंगरी को गणराज्य बनाया गया था।
1870 में न्‍ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्‍यूजियम ऑफ आर्ट की स्‍थापना हुई थी।
1919 में आज का दिन जालियांवाला बाग हत्याकांड के लिए जाना जाता है, इस दिन अंग्रेज और गोरखा सैनिकों की ओर से भीड़ पर की गई गोलीबारी में लगभग 400 लोग मारे गए थे।
1984 में आज के ही दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रन से हराकर पहली बार एशिया कप जीता था।
1997 में टाइगर वुड्स ने 21 साल की ऐज में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीती थी।
2000 में आज ही के दिन लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई थीं।
2002 में समाजवादी नेता ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने थे।
2004 में वेस्टइंडीज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी।
2005 में भारत के विश्वनाथन आनन्द चौथी बार विश्व शतरंज चैंपियन बने थे।
2013 में पाकिस्तान के पेशावर में बस में धमाके से आठ लोगों की मौत हो गई थी।
2018 में 65वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स की घोषणा हुई थी। मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार व एक्टर विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्‍के अवार्ड दिया गया था।

13 अप्रैल का इतिहास (13 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1881 में आज ही के दिन भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग का जन्म हुआ था।
1890 में 13 अप्रैल के दिन ही भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माता, फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ था।
1940 में आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला का जन्म हुआ था।
1925 में 13 अप्रैल के दिन ही भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक का जन्म हुआ था।
1922 में आज ही के दिन तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुतआ था।


13 अप्रैल को हुए निधन
1963 में 13 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ था।
1973 में आज ही के दिन फिल्म अभिनेता बलराज साहनी का निधन हुआ था।

Share this Article
Leave a comment