रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के बाद बरसी राहत की बूंदें

2 Min Read

रायपुर : दोपहर बाद मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि तपती गर्मी के बीच लोगों को राहत भी मिली और परेशानी भी झेलनी पड़ी। तेज धूप के बीच अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।

तेज हवा और धूल से थमी रफ्तार, सड़कों पर बढ़ी मुश्किलें

आंधी इतनी तेज थी कि शहर के कई हिस्सों में धूल का गुबार उठता नजर आया। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को विजिबिलिटी कम होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर लोग अपनी गाड़ियां धीमी करने को मजबूर दिखे।

बारिश ने दी राहत, लेकिन जनजीवन पर पड़ा असर

बारिश की फुहारों ने गर्मी से जरूर राहत पहुंचाई, लेकिन तेज हवाओं के कारण आम जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बाजार और सड़कों पर मौजूद लोग खुद को बचाने के लिए दुकानों और शेड के नीचे रुकते नजर आए।

तापमान में गिरावट, आगे भी राहत के संकेत

मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रह सकता है।

Share this Article