अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

3 Min Read

Lucknow : स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज के लिए लाया गया एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित कर दी गई हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

रेप और धोखाधड़ी का आरोपी था बंदी, इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार आरोपी हैदर अली ओडिशा का रहने वाला है और उसके खिलाफ रेप और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।King George’s Medical University में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए लाया गया था।अस्पताल में उसकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जो लगातार निगरानी कर रहे थे।

सुबह खुली आंखें तो कैदी गायब, मचा हड़कंप
घटना उस समय सामने आई जब ड्यूटी पर मौजूद हेड कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह की नजर हटी और सुबह आरोपी अपने स्थान से गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।इसके बाद तुरंत पुलिस और जेल प्रशासन को सूचना दी गई, जिससे पूरे सिस्टम में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू किया सघन तलाशी अभियान
Uttar Pradesh पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है।

सुरक्षा में चूक पर बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित
जेल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ चौक कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। साथ ही दोनों को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

जेल और पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच तेज
इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि आखिर इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद आरोपी कैसे फरार हो गया।फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Share this Article