रायपुर(deshabhi.com)। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के दो लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। इनमें नारायणपुर के परम्परागत औषधि वैद्य हेमचंद मांझी व जशपुर के ट्राइबल वेलफेयर वर्कर जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
