आज का पंचांग 10 अप्रैल : आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 21, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, द्वितीया, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 28, रमजान 30, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि सायं 05 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग पूर्वाह्न 10 बजकर 37 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 10 अप्रैल 2024 : सुबह 6 बजे।
सूर्यास्त का समय 10 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 44 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2024 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

आज का उपाय : गणेशजी को चार बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

Share this Article
Leave a comment