आज का पंचांग 9 जुलाई : आज विनायकी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 18, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ला, तृतीया, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26, मुहर्रम 02, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 09 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

तृतीया तिथि प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 26 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। गर करण प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 9 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 9 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक। भद्राकाल का शाम में 6 बजकर 56 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक।

उपाय : हनुमान जी सिंदूर का चोला चढ़ाएं और बूंदी का प्रसाद भी बांटे।

Share this Article
Leave a comment