आज का पंचांग 9 फरवरी : आज मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति माघ 20, शक संवत 1945, माघ कृष्ण, चतुर्दशी शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 27, रज्जब 28, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरान्त अमावस्या तिथि का आरंभ।

श्रवण नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 29 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। शकुनि करण प्रातः 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ।

आज के व्रत त्योहार माघ (मौनी) अमावस्या (08 बजकर 03 मिनट बाद) महोदय योग तीर्थ स्नान महात्म्य।

आज का शुभ मुहूर्त 9 फरवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 फरवरी 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 1 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय : लक्ष्मी नारायण जी को अखंडित चावल से निर्मित खीर अर्पित करें। ।

Share this Article
Leave a comment