आज का पंचांग 8 जुलाई : आज आषाढ़ शुक्ल तृतीया तिथि, जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 17, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ला, तृतीया, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 25, मुहर्रम 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 08 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

तृतीया तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 09 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 03 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 35 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 8 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 9 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहने वाला है।

उपाय : दही से भगवान शिव का अभिषेक करें और चावल और चीनी का दान करें।

Share this Article
Leave a comment