आज का पंचांग 4 जून : आज भौम प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
3 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 14, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, कृष्ण त्रयोदशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 22, जिल्काद 26, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि रात्रि 10 बजकर 02 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 06 बजकर 11 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 14 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार भौम प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि व्रत।

सूर्योदय का समय 4 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 16 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 4 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 जून 2024 :
राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 11 बजकर 19 मिनट से 11 बजकर 59 मिनट तक। भद्राकाल का समय 10 बजकर 1 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय : घी का दीपक जलाकर सुंदरकांड का पाठ करें और लाल रंग के वस्त्र पर धारण करें।

Share this Article
Leave a comment