आज का पंचांग 4 February : आज माघ नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति माघ 15, शक संवत 1945, माघ कृष्णा, नवमी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 22, रज्जब 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

नवमी तिथि सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 54 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धियां मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। गर करण सायं 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 4 फरवरी 2024 : सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 फरवरी 2024 : शाम 6 बजकर 2 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजे से 6 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 फरवरी 2024 :
राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक। भद्रा काल का समय अगले दिन सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक।

आज का उपाय : सूर्योदय के दौरान सूर्य को लाल फूल डालकर जल अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment