आज का पंचांग 3 अगस्त : आज चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 12, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण चतुर्दशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19, मुहर्रम 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्दशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 59 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग पूर्वाह्न 11 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। शकुनि करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 3 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 3 अगस्त 2024 : शाम में 7 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक। इसके बाद सुबह 6 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान शिव का काले तिल मिलाकर जलाभिषेक करें।

Share this Article
Leave a comment