आज का पंचांग 31 जुलाई : आज कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 09, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण एकादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 16, मुहर्रम 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

एकादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 13 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग अपराह्न 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 16 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कामिका एकादशी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 31 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 31 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 12 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 31 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 31 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान विष्णु का तुलसी की मंजरी से पूजन करें ।

Share this Article
Leave a comment