आज का पंचांग 27 अगस्त : आज गोकुलाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 05, शक सम्वत् 1946, भाद्रपद, कृष्ण, नवमी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 12, सफ़र 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 34 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 38 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग रात्रि 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 42 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री गुग्गा नवमी, गोकुलाष्टमी, नन्दोत्सव।

सूर्योदय का समय 27 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 56 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 27 अगस्त 2024 : शाम में 6 बजकर 48 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 अगस्त 2024 :
राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। साथ ही सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 31 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 16 मिनट से 12 बजे तक।

आज का उपाय : आज हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment