आज का पंचांग 25 जुलाई : आज श्रावण कृष्ण पंचमी तिथि, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 03, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 10, मुहर्रम 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 07 बजकर 48 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार नाग पंचमी (बिहार, ओडिशा, राजस्थान व बंगाल)।

सूर्योदय का समय 25 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 16 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2024 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल का समय सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 33 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

Share this Article
Leave a comment