आज का पंचांग 23 जुलाई : आज से मंगला गौरी व्रत प्रारंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
3 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 01, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 08, मुहर्रम 16, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अपराह्न 02 बजकर 36 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार मंगला गौरी व्रत प्रारंभ। पंचक प्रातः 09 बजकर 21 मिनट से, शक श्रावण प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 23 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 23 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 जुलाई 2024 :
राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल का समय सुबह 8 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक। भद्राकाल का समय 8 बजकर 56 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक। पंचक काल सुबह 9 बजकर 20 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता गौरी को श्रृंगार का समान अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment