आज का पंचांग 23 अप्रैल : आज चैत्र पूर्णिमा व्रत और हनुमान जयंती, जानें सभी शुभ मुहूर्त

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति वैशाख 03, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, पूर्णिमा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 11, शव्वाल 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 32 मिनट तक उपरांत स्वाती नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 56 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 23 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 09 बजकर 19 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती, वैशाख स्नान शुरू।
सूर्योदय का समय 23 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 41 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 19 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 अप्रैल 2024 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 47 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आज हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, साथ ही विष्णु चालीसा का पाठ करें।

Share this Article
Leave a comment