आज का पंचांग 20 जून : आज त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 30, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ला, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 07, जिल्हिजा 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 20 जून सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

त्रयोदशी तिथि प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र सायं 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 08 बजकर 12 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 20 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 20 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 जून 2024 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 3 मिनट से दोपहर में 10 बजकर 59 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 38 मिनट से 4 बजकर 34 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के दर्शन करके आए और उन्हें चने की दाल अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment