आज का पंचांग 17 अप्रैल : आज रामनवमी का पर्व, जानिए शुभ योग और शुभ मुहूर्त

admin
2 Min Read

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2024, बुधवार: राष्ट्रीय मिति चैत्र 28, शक संवत 1946, चैत्र शुक्ल, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 05, शव्वाल 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

आश्लेषा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग रात्रि 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।


आज के व्रत त्योहार – श्री दुर्गा नवमी, चैत्र नवरात्र समाप्त, श्री रामनवमी 2024।

सूर्योदय का समय 17 अप्रैल 2024 : सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 अप्रैल 2024 : शाम 6 बजकर 48 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक। रवि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अप्रैल 2024 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। गण्ड मूल और आडल योग पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : हल्दी मिश्रित सिंदूर चरणों में अर्पित करें और 11 दूर्वा गणेशजी के पेट पर चिपकाएं

Share this Article
Leave a comment