आज का पंचांग 17 मई : आज वैशाख शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति वैशाख 27, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, नवमी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 04, जिल्काद 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 18 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 49 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 05 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 17 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 6 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 मई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 मई 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक।

आज का उपाय : आज महालक्ष्मी स्तोत्र का कम से कम 2 बार पाठ करें।

Share this Article
Leave a comment