आज का पंचांग 15 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 25, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 02, जिल्हिजा 08, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 15 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 33 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग रात्रि 08 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 01 बजकर 19 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 15 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 15 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 जून 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। इसके बाद 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का उपाय : शनिदेव को सरसों के तेल चढ़ाएं और गरीबों की मदद करें।

Share this Article
Leave a comment