आज का पंचांग 14 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 24, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 01, जिल्हिजा 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सायं 07 बजकर 07 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 14 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 जून 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक। इसके बाद 12 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 45 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक।

आज का उपाय : शहद और दूध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

Share this Article
Leave a comment