आज का पंचांग 12 मई : आज श्री शंकराचार्य जयंती, जानें राहुकाल का समय और सभी शुभ मुहूर्त

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति वैशाख 22, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 30, जिल्काद 03, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग प्रातः 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 05 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 05 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार आद्यगुरू श्री शंकराचार्य जयंती।

सूर्योदय का समय 12 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 31 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 3 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 मई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 2 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 54 मिनट से 10 बजकर 36 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 मई 2024 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गुड़हल का फूल जल में डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment