इतिहास में आज 15 मई : 1940 में आज ही के दिन 2 भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडोनाल्ड्स ने शुरू किया था मैकडोनाल्ड्स

admin
4 Min Read

15 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 15 मई को ही एलीसन गारग्रीब्स ने बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था। इतिहास में इस दिन को काफी खास माना जाता है, क्योंकि भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म आज के ही दिन हुआ था।

15 मई को ही मैकडोनाल्ड्स की शुरुआत हुई थी। बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म भी 15 मई के दिन ही हुआ था। इसके अलावा 1923 में आज ही के दिन भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था। 15 मई 1958 को सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट की लाॅंचिंग कर अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाई थी।

15 मई का इतिहास (15 May Ka Itihas) इस प्रकार है:
2013 में इराक में आज ही के दिन तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हो गई थी।
2008 में आज ही के दिन भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थी।
2008 में आज ही के दिन कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना था।
1995 में आज ही के दिन एलीसन हारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थी।
1958 में 15 मई को ही सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट की लाॅंचिंग कर अंतरिक्ष में अपनी ताकत दिखाई थी।
1957 में आज ही के दिन ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के तहत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1940 में आज ही के दिन 2 भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडोनाल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड्स शुरू किया था।
1935 में आज ही के दिन मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया था।
1923 में 15 मई को ही भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था।
1918 में 15 मई के दिन अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई थी।
1811 में आज ही के दिन पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
1796 में 15 मई के दिन ही फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा कर लिया था।
1610 में आज ही के दिन पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया था।
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

15 मई का इतिहास (15 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1967 में आज ही के दिन बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ था।
1907 में आज ही के दिन भगत सिंह और राजगुरु के साथ फांसी पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।


15 मई को हुए निधन
2003 में आज ही के दिन अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका जून कार्टर का निधन हुआ था।
1993 में आज ही के दिन भारत के प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन हुआ था।
1958 में 15 मई के दिन ही प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन हुआ था।


15 मई के दिन उत्सव
विश्व परिवार दिवस।

Share this Article
Leave a comment