इतिहास में आज 13 जुलाई : 1995 में आज ही के दिन ‘प्रसिद्ध उपन्यासकार’ आशापूर्णा देवी का हुआ था निधन

admin
4 Min Read

13 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1998 में आज ही के दिन भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला ATP खिताब जीता था। 1803 में 13 जुलाई को ही राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने 5 स्टूडेंट्स के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।

2004 में आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत रिलेशंस की इच्छा जताई थी।

13 जुलाई का इतिहास (13 July Ka Itihas) इस प्रकार है:
2011 में आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी।
2006 में 13 जुलाई को ही परमाणु बम निर्माण संबंधी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के हवाले किया गया था।
2004 में आज ही के दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मजबूत रिलेशंस की इच्छा की थी।
2000 में 13 जुलाई को ही फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा किए गए थे।
1998 में आज ही के दिन भारत के लिएंडर पेस ने हॉल ऑफ फेम टेनिस चैंपियनशिप में अपना पहला ATP खिताब जीता था।
1882 में 13 जुलाई को ही रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई थी।
1879 में आज ही के दिन बुल्गारिया में नेशनल गाडर्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
1878 में 13 जुलाई को ही बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बंटवारा किया था।
1977 में 13 जुलाई को ही आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिए गए थे।
1974 में आज ही के दिन हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।
1863 में आज ही के दिन न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में 1 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे।
1803 में 13 जुलाई को राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने 5 छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
1772 में आज ही के दिन कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरू की थी।
13 जुलाई 2014 को ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो के माराकाना स्टेडियम में हुए फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी विजयी हुआ था।
13 जुलाई, 100 ईसा पूर्व को ही प्रसिद्ध रोमन सैन्य और राजनीतिक नेता जूलियस सीज़र का जन्म हुआ था। उन्होंने रोमन गणराज्य को रोमन साम्राज्य में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

13 जुलाई का इतिहास (13 July Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1945 में 13 जुलाई को ही ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी एस्ले मैलेट का जन्म हुआ था।
1941 में आज ही के दिन हिंदी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ था।
1941 में 13 जुलाई के दिन ही आठवीं लोकसभा की सदस्य टी. कल्पना देवी का जन्म हुआ था।
1932 में आज ही के दिन हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म हुआ था।


13 जुलाई को हुए निधन
2021 में प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हुआ था।
1995 में आज ही के दिन उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ था।

Share this Article
Leave a comment