इतिहास में आज 2 अप्रैल : 2011 में आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार जीता था क्रिकेट वर्ल्‍ड कप

admin
3 Min Read

2 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2011 में आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीता था। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहला विश्व कप जीता था।

1984 में 2 अप्रैल के दिन ही अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।

2 अप्रैल का इतिहास (2 April Ka Itihas) इस प्रकार है:
2017 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया था।
2017 में 2 अप्रैल के दिन ही अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया था।
2011 में आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्‍ड कप जीता था।
2007 में 2 अप्रैल के दिन ही सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आई थी।
1999 में आज ही के दिन मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (CIS) की शिखर बैठक संपन्न हुई थी।
1997 में 2 अप्रैल के दिन ही सुमिता सिन्हा ने अपने ऊपर से 3,200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकाॅर्ड बनाया था।
1984 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
1945 में 2 अप्रैल के दिन ही सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए थे।
1942 में आज ही के दिन कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
1921 में 2 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया था।
1849 में आज ही के दिन ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई थी।

2 अप्रैल का इतिहास (2 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1982 में आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म हुआ था।
1969 में 2 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ था।
1942 में आज ही के दिन अभिनेता रोशन सेठ का जन्म हुआ था।
1902 में 2 अप्रैल के दिन ही शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का जन्म हुआ था।
1891 में आज ही के दिन गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ था।


2 अप्रैल को हुए निधन
1933 में आज ही के दिन क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह जी का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ था।
1825 में 2 अप्रैल के दिन ही एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति बन्धुल का निधन हुआ था।


2 अप्रैल के दिन उत्सव
विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस।

Share this Article
Leave a comment