इतिहास में आज 8 अप्रैल : आज के दिन ही हुई थी मंगल पांडे को फांसी, जानिए और क्या हुआ था आज के दिन

admin
2 Min Read

आठ अप्रैल के दिन कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारें में शायद आप नहीं जानते होंगे। हम आपको ऐसी ही कई इतिहास में दर्ज घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं।मंगल पांडे का नाम हर कोई जानता है क्या आप जानते हैं, देश की स्वाधीनता के लिए 8 अप्रैल 1857 को ही मंगल पांडे ने कुर्बानी दी थी। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के लिए पागलों की तरह लड़ने वालों ने दिल्ली की सेंटल असेंबली में 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था।

देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं-

1857 ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दे दी गई।
1894 भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1929 क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1950 भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।
1973 स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
2013 ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन । वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं
2020 देश में कोरोना संक्रमित मामले 5,700 के पार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी
जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इस दिन को भगवान बुद्ध के जन्मदिन के तौर पर मनाते हैं।

Share this Article
Leave a comment