इतिहास में आज 16 अगस्त : 2018 में आज ही के दिन ‘भारतरत्न’ से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का हुआ था निधन

admin
3 Min Read

16 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2012 में आज ही के दिन विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी थी।

2010 में 16 अगस्त को ही नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत जियो उठो बढ़ो जीतो को स्वीकृति दी गई थी।

16 अगस्त का इतिहास (16 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः
2012 में आज ही के दिन विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनीतिक शरण दी थी।
2010 में 16 अगस्त को ही नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एआर रहमान के रचे थीम गीत को स्वीकृति दी गई थी।
2008 में आज ही के दिन कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2006 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र परिषद ने हैती में अपने अभियान को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया था।
2004 में 16 अगस्त को ही ओलंपिक नौकायन में ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी टीम ने वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।
2000 में आज ही के दिन वेरेंटर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
1990 में 16 अगस्त के दिन ही चीन ने अपना पहला न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
1960 में आज ही के दिन साइप्रस को ब्रिटेन से छुटकारा मिला था और वहां इस दिन को फ्रीडम के रूप में मनाया जाता है।
1943 में 16 अगस्त को ही बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय अडोल्फ़ हिटलर से मिले थे।
1924 में आज ही के दिन नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर साइन हुए थे।
1918 में आज ही के दिन दूसरी लोकसभा के सदस्य टी. गणपति का जन्म हुआ था।
1787 में 16 अगस्त के दिन ही तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1777 में आज ही के दिन ही अमेरिका ने ब्रिटेन को बेन्निनगटोन के युद्ध में हराया था।

16 अगस्त का इतिहास (16 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति
1904 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री, कहानीकार सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म हुआ था।
1913 में 16 अगस्त के दिन ही इज़राइल के छठे प्रधानमन्त्री मेनाकेम बेगिन का जन्म हुआ था।
1970 में आज ही के दिन भारतीय फिल्म अभिनेता सैफ़ अली ख़ान का जन्म हुआ था।


16 अगस्त को हुए निधन
2018 में आज ही के दिन भारत के प्रधानमंत्री रहे और भारतरत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था।
1886 में 16 अगस्त के दिन ही महान् संत और विचारक रामकृष्ण परमहंस देव का निधन हुआ था।

Share this Article
Leave a comment