इतिहास में आज 23 मार्च :इतिहास का वो दिन…जब पहली बार हुई ‘शहीद दिवस’ मनाने की शुरुआत

admin
4 Min Read

23 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1931 में आज ही के दिन शहीद दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। भारत की आज़ादी की लड़ाई में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 को फांसी की सज़ा दी गई थी। उस समय का युवा वर्ग भगत सिंह को बहुत मानता था और उनसे प्रेरणा लेता था।

23 मार्च का इतिहास (23 March Ka Itihas) इस प्रकार है:
2014 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
2012 में 23 मार्च के दिन ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
2003 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा था।
2001 में 22 मार्च के दिन ही रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि हुई थी।
1995 में आज ही के दिन प्रोफेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को भारत के विश्वनाथन आनंद ने जीता था।
1986 में 23 मार्च के दिन ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया था।
1965 में आज ही के दिन नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
1956 में 23 मार्च के दिन ही पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना था।
1950 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की थी।
1940 में 23 मार्च के दिन ही ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी।
1919 में आज ही के दिन बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की थी।
1836 में 23 मार्च के दिन ही फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया था।
1832 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारित किया गया था।
यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024

23 मार्च का इतिहास (23 March Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1976 में आज ही के दिन पूर्व टेलीविजन अभिनेत्री और प्रतिष्ठित महिला स्‍मृति ईरानी का जन्‍म हुआ था।
1972 में 23 मार्च के दिन ही टेनिस खिलाड़ी योनास ब्योर्कमैन का जन्म हुआ था।
1923 में आज ही के दिन भारतीय क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी का जन्म हुआ था।
1910 में 23 मार्च के दिन ही महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ था।
1889 में आज ही के दिन 20वीं सदी पूर्वार्द्ध के प्रख्यात संस्कृत कवि भट्ट मथुरानाथ शास्त्री का जन्म हुआ था।
1880 में 23 मार्च के दिन ही भारत की स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म हुआ था।


23 मार्च को हुए निधन
2015 में आज ही के दिन सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन हुआ था।
2010 में 23 मार्च के दिन ही नक्सली आंदोलन के जनक भारतीय कानू सान्याल का निधन हुआ था।
2003 में आज ही के दिन हरियाणा राज्य के स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और इतिहासकार स्वामी ओमानन्द सरस्वती का निधन हुआ था।
1931 में 23 मार्च के दिन ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।


23 मार्च के दिन उत्सव
शहीद दिवस (भारत)
विश्व मौसम विज्ञान दिवस।

Share this Article
Leave a comment