इतिहास में आज 9 जुलाई : 1875 में भारतीय स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी

admin
3 Min Read

बीएसई लिमिटेड, जिसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय स्टॉक एक्सचेंज है जो मुंबई में दलाल स्ट्रीट पर स्थित है। 9 जुलाई 1875 में कपास व्यापारी प्रेमचंद रॉयचंद द्वारा स्थापित, यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है, और दुनिया का दसवां सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज भी है।

आज के इस लेख में हम आपको 9 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 9 जुलाई को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी।


9 जुलाई से जुड़ा भारतीय इतिहास
1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन 9 जुलाई 1533 को हुआ।
1819- सिलाई मशीन के आविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म 9 जुलाई 1819 को हुआ।
1845- 1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म 9 जुलाई 1845 को हुआ।
1875- भारत के पहला स्टॉक एक्सचेंज ‘बम्बई स्टाॉक एक्सचेंज’ की स्थापना 9 जुलाई 1875 को हुई।
1877- पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 9 जुलाई 1877 को हुआ।
1893- डेनियल विलियम्स ने 9 जुलाई 1893 में पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
1900- राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्‍म 9 जुलाई 1900 को हुआ। 1923- दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्‍म 9 जुलाई 1923 को हुआ।
1925- प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्द वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्‍म 9 जुलाई 1925 को हुआ।
1930- भारतीय फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्‍म 9 जुलाई 1930 को हुआ।
1938- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को हुआ।
1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 9 जुलाई 1944 में भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
1951- भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत 9 जुलाई 1951 को हुई थी।
1969- वन्यजीव बोर्ड की तरफ से 9 जुलाई 1969 में शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया। जिसको की बाद में बदल दिया गया था।
1972- सोवियत संघ ने 9 जुलाई 1972 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1991- सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन 9 जुलाई 1991 को हुआ।
2001- भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा 9 जुलाई 2001 को की गई थी।
2007- भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार 9 जुलाई 2007 को प्रदान किया गया।

Share this Article
Leave a comment